उत्तरकाशी: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 110 वीं जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।
जिला मुख्यालय में श्री देव सुमन मंच उत्तरकाशी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरकाशी स्थित हनुमान चौक में श्री देव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण, पुष्पांजली अर्पित की गई।
कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने मूर्ति स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बाडा़हाट उत्तरकाशी के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, सुमन मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र दत्त थपलियाल, सचिव शैलेन्द्र नौटियाल, प्रताप सिंह बिष्ट ‘संघर्ष’, अजय पुरी, पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल,नयन सिंह राणा, हरि सिंह राणा ,वार्ड नंबर 6 के सभासद, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुपाल सिंह रावत, उमेश उभान, विरेन्द्र वत्रा, रमोला , पवित्रा बाल वाटिका के प्रबंधक अजय बडोला, धवन, इन्द्रेश उप्पल,पुलिस उपनिरीक्षक दीपशिखा ,पारस कोटनाला आदि मौजूद रहे है
