देहरादून : एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में आज मदर्स डे बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बबीता गुप्ता ,पार्षद इंदरापुरम, जीएमएस रोड, देहरादून रहीं । इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड बनाकर अपने प्रेम, सम्मान एवं भावनाओं को व्यक्त किया। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक कार्डों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि बबीता गुप्ता, पार्षद इंदरापुरम, जीएमएस रोड, देहरादून ने सभी माताओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि माताएं समाज की सबसे मजबूत आधारशिला होती हैं और बच्चों के संस्कार एवं भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर, चेयरपर्सन किरण होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रेम, त्याग, समर्पण एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह एवं भावनात्मक माहौल से सराबोर रहा। सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
Related Posts
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड का दौरा फिर टला, जानें वजह…
- India Today Team
- March 2, 2024
उत्तराखंड बीजेपी से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में जहां लोकसभा चुनाव की तैयारियां […]
उत्तराखण्ड में जल संरक्षण की ऐतिहासिक पहल-गैरसैंण से शुरू हुआ भूजल पुनर्भरण का नया अध्याय
- Naveen Badhani
- August 19, 2025
देहरादून : उत्तराखण्ड में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए आज एक ऐतिहासिक […]
हाउस ऑफ हिमालयाज (House of Himalayas) ब्रांड को वैश्विक स्तर पर लाने के लिए किये जाएं शीघ्रता से प्रयास : मुख्यमंत्री
- India Today Team
- July 5, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा के […]
