गौचर/चमोली।
श्री राम कथा के मर्मज्ञ मोरारी बापू की ओर से जिलासू मे आयोजित कर्णप्रयाग मानस की कथा श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
संत मोरारी बापू की ओर से कर्णप्रयाग मे आयोजित अपनी 919 वीं श्री राम कथा के तृतीय दिन सत्य की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जो मनुष्य सत्य के मार्ग पर चलता है उसी पर श्री राम की कृपा होती है। कहा कि श्री राम सत्य पुरुष, भरत प्रेम पुरुष और महादेव करुणा पुरुष हैं। इसलिए सदमार्ग संकृतन और परोपकार करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कर्ण और दुर्योधन की मित्रता का वर्णन करते हुए कहा कि दुर्योधन ने कर्ण को अंग देश का राज्य दे दिया तो दानवीर कर्ण ने अपने कवच कुंडल दान मे देकर दुर्योधन को अपना अंगदान देने का वचन दे दिया। कथा के दौरान शिव तांडव स्त्रोत और श्री राम के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
इस मौके पर आयोजक शुरभी शोध संस्थान के हरीश चंद्र त्रिपाठी, गजैंद्र कुंवर, सूर्यकांत जालान, रैनू जालान, लक्ष्मी जालान, महामंडलैश्वर सतुआबाबा आदि मौजूद थे।
