चमोली में कांग्रेस को झटका, जिला पंचायत सदस्य ने पति समेत थामा भाजपा का दामन

गौचर/चमोली।  उत्तराखंड कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चमोली की जिला पंचायत सदस्य ममता देवी और उनके पति ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौक़े पर ज़िला अध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी प्रदेश कार्यालय सचिव कौष्टुभा नंद जोशी प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

कुछ दिन पहले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को लेकर नाराज कांग्रेस व अन्य दलों को भाजपा ने झटका दिया। पार्टी ने विरोधी दलों में सेंध लगाते हुए उसके ओबीसी वर्ग के नेताओं व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दी। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि राहुल गांधी के बयान से नाराज होकर अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता अपने दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून व हरिद्वार जिले से कांग्रेस व विभिन्न दलों के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। भट्ट ने कहा कि ओबीसी समाज के अपमान पर न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद भी कांग्रेसी युवराज का अहंकार कम नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *