जल कलश शोभा यात्रा व हवन यज्ञ पूर्णाहुति एवं भण्डारा के साथ संपन्न हुई शिवमहापुराण कथा।

गौचर/चमोली।  नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई गांव स्थित पन्नेश्वर शिवालय में आयोजित 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा आज सोमवार को जल कलश शोभा यात्रा व हवन यज्ञ की पूर्णाहुति तथा विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। आचार्य अनुसूया प्रसाद जोशी, गिरीश जोशी, देवी प्रसाद नागेन्द्र, अमन थपलियाल द्वारा पूर्णाहुति यज्ञ संपन्न किया गया।

कथा व्यास आचार्य शक्ति प्रसाद देवली ने कहा कि देवाधिदेव शिव के दरवार में शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर सभी क्षेत्रवासी पुण्य के भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि सच्चे हृदय से शिव की उपासना करने से सभी भक्तों का कल्याण होता है। तथा कथा सुनने से समाज की बुराइयां दूर हो जाती है, शिव की कृपा से ही पूरा यह चराचर संसार चलता है। इस दौरान हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। इस मौके पर कथा के दौरान भजन कीर्तन मंडली में संगीताचार्य मोहित सती, भूपेन्द्र हटवाल, संजय देवली कथा को संगीतमयी रूप देने में जुटे रहे।

11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा को संपन्न करने में मंदिर समिति के अध्यक्ष उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट,राकेश लिंगवाल, जयपाल बिष्ट, चन्द्र सिंह चौहान, अनुसूया नेगी, मनवर नेगी, अवनीश चौधरी,देवेंद्र नेगी, पंकज भंडारी, वीरेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, जयपाल भंडारी, विपिन नेगी, हरीश नेगी, आलोक नेगी सहित सभी ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *