गौचर/चमोली। नगरपालिका क्षेत्र गौचर नगर के ग्रेफ चौक पर यहां भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गौचर ने ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ कर ग्राहकों को बैंक की लगभग सभी सुविधाऐं उपलब्ध कराने की बात कही है। जिसके लिये व्यापार मंडल गौचर सहित जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुये एसबीआई की सराहना की है।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, प्रदीप लखेड़ा , समाजसेवी कमलकांत कांडपाल, जयकृत बिष्ट, कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष सुनील पंवार, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन बिष्ट, पुष्कर सिंह चौहान, लक्ष्मी कांत देवली, अर्जुन भंडारी, दिवाकर थपलियाल, राजेश खत्री, शशांक मैखुरी, चैतन्य बिष्ट, अवनीश चौधरी, डा. अजीत लखेड़ा, प्रदीप बाला, जय नेगी, शुभम भंडारी, दर्शन कंडारी, दिगम्बर नेगी, दीपक रावत, संजय कुमार, मुकेश लखेड़ा, मदन मैखुरी, प्रवेंद्र मल्ल, संदीप बिष्ट, बिनीता रावत, सुमित सोनी, शुभम सिमल्टी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये बैंक प्रबंधक रावत जी की सराहना की है।
