सरस्वती विद्या मंदिर गौचर के छात्र को अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान उत्तराखंड ने प्रतिभा सम्मान से किया सम्मानित।

 

गौचर ( प्रदीप लखेड़ा )

भक्त राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के छात्र आयुष चंद्र सती को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 में टाप 25 मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने पर विधा भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान उत्तराखंड द्वारा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है।

छात्र आयुष चंद्र सती को सम्मानित होने पर प्राचार्य मदन चौधरी, पालिकाध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, प्रकाश शैली, कमलकांत कांडपाल,जयकृत बिष्ट, बिपुल रावत, सुनील शैली, नवीन टाकुली, दलवीर कनवासी, अनुसूया प्रसाद जोशी, सभासद अंजनी नेगी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, अर्जुन भंडारी आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व  परिवार ने खुशी व्यक्त की। तथा छात्र व उनके माता-पिता को बधाई और शुभकामनाऐ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *