जनता दर्शन कार्यक्रम में उठीं पुनर्वास, सड़क, बिजली-पानी और रोजगार से जुड़ी समस्याएं

नई टिहरी। जिला प्रशासन की जनसुनवाई प्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 29 जन समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें पुनर्वास, लोक निर्माण विभाग, वन, परिवहन, नगरपालिका, जल संस्थान, विद्युत, बाल विकास, डीआरडीए सहित अन्य विभागों से संबंधित मुद्दे शामिल रहे।
डीएम ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, तहसील दिवस और पूर्व में प्राप्त अन्य शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोज बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
जनता दर्शन कार्यक्रम ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन आम जनमानस की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और समाधान के लिए हरसंभव प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *