थराली : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो गए हैं अब भाजपा और कांग्रेस दोनो ही दलों की नजर थराली ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर टिकी है इसके लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मनाने की कवायद में फिलहाल पार्टी जुटी हुई है वहीं कांग्रेस ने अपने नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मनाकर थराली ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रवीण पुरोहित के पक्ष में समर्थन जुटाने का दावा किया है।
कुलसारी के एक निजी होटल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से कुलसारी क्षेत्र पंचायत सीट से विजयी हुए प्रवीण पुरोहित को पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी अधिकृत किया है और उनके समर्थन के लिए कांग्रेस पृष्ठभूमि के जीते हुए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एकजुट हैं वहीं कांग्रेस नेता नवनीत रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से हुई बातचीत के बाद उन्होंने अपने सम्पर्क के 6 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रवीण पुरोहित को समर्थन दिया है।
वहीं कांग्रेस की ओर से ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी प्रवीण पुरोहित ने कहा कि वे कांग्रेस की ओर से ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी कर रहे हैं साथ ही नवनीत रावत को ज्येष्ठ प्रमुख के पद पर दावेदारी करायी जाएगी उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए उनके पास पर्याप्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन है।

I visit every day a few websites and websites to read posts, but this webpage presents
feature based articles.