देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए। उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल द्वारा चमोली पहुंच बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी श्री केदारनाथ बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।
Related Posts
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एवं शौर्य यात्रा
- Naveen Badhani
- January 18, 2026
विनाश पर सृजन की विजय के 1000 वर्ष और पुनरुत्थान के 75 गौरवशाली वर्ष राजकुमार […]
77 साल पुराने यूएन में सुधार किया जाना चाहिएःजयशंकर
- Naveen Badhani
- January 3, 2023
नई दिल्ली,एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि 77 साल पुराने संगठन संयुक्त राष्ट्र […]
प्लाज्मा वॉटर सॉल्यूशंस उत्तर प्रदेश में यूपीडीएएसपी और यूपी हॉर्टिकल्चर के साथ मिलकर करेगा काम
- Naveen Badhani
- October 5, 2023
रायबरेली, उत्तर प्रदेश | प्लाज़्मा वाटर सॉल्यूशंस इंक की अमेरिका की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक […]
