देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। टनल में फंसे श्रमिक सुरक्षित हैं और ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एक्सपर्ट्स की राय लेकर एजेंसियां काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखें हैं। मेडिकल की टीम भी वहाँ पर तैनात कर दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकलने की पूरी कोशिश की जा रही है। अब तक प्रधानमंत्री तीन बार मुख्यमंत्री से स्थिति की जानकारी ले चुके हैं। पीएमओ की टीम भी मौके का निरीक्षण कर चुकी और लगातार स्थिति पर नज़र बनाये हुए है और समन्वय का कार्य कर रही है।
Related Posts
गंगोत्री और नीलकंठ की ओर “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ बढ़ रही यात्रा
- Naveen Badhani
- July 11, 2025
टिहरी। श्रावण मास में शिवभक्तों की आस्था और उत्साह से सराबोर कांवड़ यात्रा अब अपने […]
बड़ी खबर: अभी बरसात से नहीं मिलेगी निजात, अलर्ट जारी…
- India Today Team
- September 5, 2024
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है राज्य में येलो […]
बेथ मूनी की तूफानी पारी, गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को घर पर दी मात…
- India Today Team
- March 3, 2025
विमंस प्रीमियर लीग (WPL) के 15वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी की नाबाद […]
