गौचर/चमोली। नगरपालिका कर्णप्रयाग के ब्लॉक सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर मिश्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह में कर्णप्रयाग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अनिल नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख चन्द्रेश्वरी रावत, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भुवन नौटियाल, कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सिंह नेगी, महामंत्री बृजेश बिष्ट, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी, महामंत्री चेतन मनोड़ी आदि मौजूद थे।
