काशीपुर। काशीपुर में एनएच-74 पर बीती देर रात एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने के चलते मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और जाम खुलवाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार स्वामी रुद्रपुर निवासी रमेश लाल ने बताया कि वह किसी काम से अपनी स्विफ्ट कार से काशीपुर आए थे। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह राहुल शर्मा, अरुण और छोटू निवासी रुद्रपुर के साथ वापस अपने घर रुद्रपुर जा रहे थे। कार को राहुल चला रहे थे। आईटीआई थाना क्षेत्र में परमानंदपुर के पास एनएच 74 पर गलत दिशा से ट्रक आ गया। उससे बचने के प्रयास में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार का इंजन डिवाइडर में बुरी तरह फंस गया था। सभी लोग कार से उतरे ही थे कि इसी दौरान कार में आग लग गई। उन्होंने रेत आदि डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और विकराल होती चली गई। इसी बीच पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
Related Posts
अब मकान मालिक और किरायेदारों के विवादों का निपटारा किराया अधिकरण में होगा
- Naveen Badhani
- September 22, 2023
देहरादून,संवाददाता। राज्य में अब मकान मालिक और किरायेदारों के विवादों का निपटारा किराया अधिकरण में […]
चमोली हादसे में शहीद उ0नि0 प्रदीप रावत के परिजनों को पुलिस अधीक्षक चमोली ने सौंपा 3,76,400/- रुपये का चेक
- Naveen Badhani
- August 5, 2023
विज्ञापन चमोली पुलिस शहीद के परिजनों की मदद के लिए सदैव तत्पर – […]
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 824 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अंतिम रिजल्ट किया जारी
- Naveen Badhani
- January 17, 2023
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन […]
