पांडव लीला के चलते कुमेड़ा गांव में देवत्व ऊर्जा का वातावरण बना हुआ है।

गौचर/चमोली।

पोखरी विकासखंड के आदर्श ग्राम कुमेड़ा में आजकल पांडव नृत्य की धूम मची है। ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि 16 दिसम्बर से पाण्डव लीला का आयोजन चल रहा है। उन्होंने कहा कि 20 दिसम्बर को जलकलश यात्रा तथा 21 दिसम्बर को समापन किया जाएगा।

गांव में पांडव यज्ञ में आहुति देने के लिए देश विदेश से भी ग्रामीण एवं रिश्तेदार पधारे हुए हैं। गांव में आजकल देवत्व ऊर्ज़ा का वातावरण बना है। विभिन्न पात्र पांच भाई पांडवो की भूमिका में अवतरित होकर नृत्य कर श्रद्धालुओं को आशीष दे रहे हैं।

इस अवसर पर पंडित श्रीनिवास खाली, मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष विनीता देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष सुमित कंडारी, ढोल वादक संतोष लाल, गिरीश लाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *