पद्मश्री कल्याण सिंह और एडमिरल ओमप्रकाश राणा ने राइका तथा राबाइका गौचर में पर्यावरण और सुरक्षा पर विद्यार्थियों का प्रवोधन किया।

 

गौचर/चमोली( प्रदीप लखेड़ा )       मैती आंदोलन के प्रणेता व पर्यावरणविद् पद्मश्री कल्याण सिंह रावत एवं सेवा निवृत्त रियर एडमिरल ओमप्रकाश सिंह राणा ने राजकीय इंटर कालेज व बालिका इण्टर कालेज गौचर में हुये समारोह कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल व शानदार भविष्य के बारे में चर्चा परिचर्चा में प्रतिभाग कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कल्याण सिंह रावत द्वारा छात्र छात्राओं व शिक्षकों को मैती आंदोलन तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। एडमिरल राणा ने ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण के साथ ही विज्ञान से सम्बंधित बहुत सारी जानकारियां छात्र छात्राओं को देते हुये बताया।

विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. कुशल सिंह भंडारी, शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं ने उनका गाजे बाजे के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया। तथा उनके सम्मान में स्वागत ज्ञान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन सिंह फर्स्वाण ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राऐं तथा सभी अध्यापक अध्यापिकाऐं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *