देहरादून । भरूवाला ग्रांट क्लेमेंटाउन क्षेत्र में पार्षद राजेश परमार के कार्यालय में एक दिवसीय निशुल्क होमोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के आयोजक जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी देहरादून रहे । शिविर में 150 से अधिक क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा के सहयोग और पार्षद राजेश परमार के प्रयासों से कैंप आयोजन में डेंगू से बचाव के साथ ही वायरल फीवर अन्य बीमारियों की जांच कर चिकित्सक परामर्श पर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई । शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ और लगभग 2 बजे जब तक लाभार्थीयो का आना लगा रहा । टीम के चिकित्सक ने अवगत कराया कि दोपहर तक लगभग 150 बड़े बुजुर्ग , बच्चे एवं मातृ शक्ति ने कैंप का लाभ उठाया। इस अवसर पर गढ़वाल भ्रात मण्डल के संरक्षक कर्नल (सेवानिवृत) एच एम बर्थवाल ने कहा की यह जनहित में बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया हैं जिसके लिए पार्षद राजेश परमार व चिकित्सकों की टीम बधाई के पात्र है । सोसाइटी एरिया व्यापार मंडल अध्यक्ष भीषण वर्मा ने आम जनता से भी जागरूक होने का आह्वान किया।
Related Posts
जीबी पंत का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत: डॉ रावत
- Naveen Badhani
- September 10, 2025
देहरादून। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 138वां जन्मदिवस कार्यक्रम देहरादून के आई.आर.डी.टी. सभागार […]
केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू
- Naveen Badhani
- November 11, 2023
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी […]
ड्रग्स के खिलाफ चौकसीः मेडिकल स्टोर और संदिग्ध इलाकों पर प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
- Naveen Badhani
- May 6, 2026
देहरादून। जिले में नशीली दवाओं व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और […]
