संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में अम्बेडकर जी की जयन्ती एव गोष्ठी का आयोजन किया गया

 

गौचर/चमोली।  संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में अम्बेडकर  की जयन्ती एव गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी,पूर्व विधायक थराली डा जीतराम,यंगब्रिगेड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीरेन्द्र रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष, मनीष कोहली, पी सी सी सदस्य बिजय प्रसाद डिमरी,जिला महामंत्री हरीश नयाल, पूर्व सभासद ताजबर कनवासी, नगर कांग्रेस महामंत्री मनोज नेगी, पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष संदीप नेगी आदि ने गोष्ठी में विचार रखते हुए कहा कि जो संविधान डा. अम्बेडकर जी ने बनाया था वह आज खतरे में है देश में मनमानी चल रही है कानूनों को ताक पर रखकर फैसले लिये जा रहे आम इन्सान की बोलने की आजादी छीनी जा रही है इसलिए हम सबको एकजुटता से इन तानाशाही का सामना करने की जरुरत है । इस दौरान 13 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बड़ावा देने वाले व समाज सेवीं भानूराज , पूर्व ए डी यो पंचायत एम एल राज , पूर्व कृषि अधिकारी मदल लाल टमटा,पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीडब्ल्यडी शिवलाल भारती , सैना में अपनी सेवायें दे चुके समाजिक कार्यकर्ता चन्द्र सिंह चौहान ,पूर्व में सिंचाई बिभाग में सेवायें दे चुके सामाजिक कार्यकर्ता गजपाल नेगी , एस बी आई में सेवाएं दे चुके सामाजिक कार्यकर्ता भरत नेगी , सामाजिक कार्यकर्ता पूरण नेगी , समाज सेवी बच्ची लाल ,समाजसेवी भवानी लाल , समाजसेवी गजपाल लाल , समाजसेवी  कबोत्री देबी ,समाजसेवी, बिजय लाल , गैणी देबी को माला व साल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भजनी बिष्ट ,ओम प्रकाश,क्षेत्र पंचायत सदस्य बिक्रम बिष्ट,सुलोचना देबी,शुशीला देबी जीवन सिंह, गिरीश शाह,राजेन्द्र नेगी,बच्चन सिह,कुमारी अंजली,बिजय राज, पूर्व प्रधान सूरज रावत, आदि सामाजिक कार्यकर्ता संविधान निर्माता भारत रत्न डा भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती व गोष्ठी एव सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *