राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)कर्मियों ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में दस हजार की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन।

 

चमोली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(NHM) कर्मियों ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में दस हजार की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रोत्साहन राशि की घोषणा की प्रतियां जलाईं।

आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि गत वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने कोरोना वॉरियर्स को प्रोत्साहन के तौर पर 10000 रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इस राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

गोपेश्वर में एनएचएम संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल बिष्ट ने कहा कि एक वर्ष बाद भी प्रोत्साहन राशि खातों में नहीं पहुंची है। जब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिल जाती विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, हीरा सिंह मेहरा, अजय पुंडीर, ललित किमोठी, राजवीर कुंवर, चंद्रकला ममगाईं, हेमलता भट्ट, लक्ष्मी बोरा, रेखा नेगी आदि मौजूद रहे।

नारायणबगड़ में प्रदर्शन करने वालों में डॉ. विजय राणा, अरुण सती, सोबन नेगी, डॉ. अचला भंडारी, योगंबर रावत, ज्योति खंडूड़ी, राहुल सती, मनीषा, अंजलि और पूनम भारद्वाज शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *