डोईवाला। रानीपोखरी के नागाघेर गांव में भयानक हत्याकांड हुआ है। यहां एक शख्स ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। इस वहशी शख्स ने अपने तीन बच्चों, पत्नी और मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कितना क्रूर रहा होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने अपने तीन मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा। उनकी भी हत्या कर दी। जिस जीवन संगिनी को वो सात जन्मों तक साथ रखने का वादा लेकर ब्याह लाया था, उसकी भी हत्या कर दी। और तो और जन्म देने वाली मां को भी हत्यारे ने मार डाला। रानीपोखरी के नागाघेर गांव में एक साथ पांच लोगों की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। गांव में मातम का माहौल है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इस शख्स ने क्यों इतने वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घर और आंगन खून से लथपथ है। वहां का मंजर देखकर हर कोई सिहर जा रहा है।
Related Posts
मंत्री रेखा आर्य ने ली महालक्ष्मी योजना व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बैठक
- India Today Headlines team
- November 4, 2022
देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा महिला एवं बाल […]
सीएम ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
- India Today Headlines team
- December 16, 2023
भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर […]
सीएम धामी पीएम मोदी से मिले, लंबित जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य विषयों पर की चर्चा
- India Today Headlines team
- December 14, 2022
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दिल्ली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
