नगर पालिका क्षेत्र रावलनगर में आयोजित पांडव नृत्य गंगा स्नान व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

नगरपालिका क्षेत्र के रावलनगर में पिछले दस दिनों से चला आ रहा पांडव नृत्य गंगा स्नान व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।

बुधवार को पांडव चौक में नारायण भगवान के पाश्र्व भूपेंद्र नेगी, युद्धिष्टर के पाश्र्व विक्रम सिंह नेगी, अर्जुन के पात्र नरेन्द्र सिंह, भीमसेन के मदन सिंह नेगी, नकुल के रोहित नेगी, सहदेव के देवेंद्र नेगी, द्रौपदी के चैतन्य बिष्ट, नागार्जुन के सुवोध रावत ने विभिन्न नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया तथा उपस्थित सभी लोगों को पांडव प्रसाद के रूप में पत्र पुष्प व फल वितरित किऐ। तत्पश्चात अलकनंदा नदी तट पर जाकर अपने अस्त्र शास्त्र बाणों व स्वयं स्नानादि करके बाणों को मंदिर में बिराजमान किया। तथा भूमि भूमियाल रावल देवता को भी उनके मूल स्थान पर विराजमान कर दिया गया ‌।

 

     समापन के मौके पर ग्राम समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संरक्षक गजेन्द्र सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत, भागवत भंडारी, सुरेन्द्र सिंह मल्ल, महिताब नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, हरीश रावत, अब्बल सिंह नेगी, जगदीश नेगी, भरत सिंह नेगी, बिपुल रावत, दीपक बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, नरेन्द्र नेगी सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *