‘जिले के सभी अधिकारीगण संग ग्रामीणो के बीच पहुंच कर समस्या जानी’
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने इस वर्ष की योजना मे नय सांसद आदर्श ग्राम का चयन किया है। इसके लिए देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरियावाला कलां गांव का चयन किया गया है ।
डा. नरेश बंसल ने अपने नोडल जिले देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरियावाला कलां गांव का चयन किया है जिसे बतौर सांसद गोद लेकर इस गांव के विकास की रूपरेखा भी तय करने हेतु “आपका सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जनता मिलन कार्यक्रम कर समस्या जानने हेतु आज शनिवार डा. नरेश बंसल सभी संबंधित अधिकारीगण के साथ हरियावाला कलां गांव पहुंचे व उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व गांव के निवासियो से समस्याए जानी व विकास हेतु सुझाव मांगे जिसके तहत गाँव के विकास का प्लान अधिकारीगण के साथ बैठक मे तय किया जाएगा। इससे ग्राम व्यवस्था को भी सशक्त किया जा सकेगा ।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी का सपना संपूर्ण भारत के विकास का है वह तभी संभव हो पाएगा जब गांव का विकास हो जिसके लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उन्होने ये गांव गोद लिया है अब यह गांव सांसद के गोद लिए गांव के तौर पर प्रशासनिक स्तर पर निगरानी में रहेगा और योजनाओं से संतृप्त करने के साथ ही गांव में विकास की अतिरिक्त योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
डा. नरेश बंसल ने कहा की पहले उन्होने इस योजना के तहत रायवाला ब्लाक के जीवनवाला एवं हरिपुर कलां गांव लिए थे जिनमे विकास योजनाओ के पहुंचने व रेगुलर मॉनिटरिंग से वहां विकास पहुंचा है और लोगो का जीवन आसान हुआ है, उन्हें नित नई योजना का लाभ मिल रहा है |
