जनपद जनपद चमोली के श्रमिक नेता एवं मजदूर दिल्ली में होने वाली पांच अप्रैल की रैली को हुये रवाना के श्रमिक नेता एवं मजदूर दिल्ली में होने वाली पांच अप्रैल की रैली को हुये रवाना।

 

गौचर/चमोली। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रम कानून के लिऐ संघर्षरत भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला इकाई चमोली सीटू से संवंधित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मजदूर यूनियन के श्रमिक कल 5 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में शिरकत करने के लिऐ यहां से रवाना हो गये।

सीटू के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र मल्ल वह महामंत्री मनमोहन रौतेला के नेतृत्व में जनपद चमोली से दो बड़ी बस से कामरेड और मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता व रेलवे टनल निर्माण कार्य में लगे डीबीएल वह मेघा कम्पनी से कई श्रमिक नेता व कार्यकर्ता दिल्ली रैली में गये हैं

 

सीटू के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र मल्ल व महामंत्री मनमोहन रौतेला ने कहा कि भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला इकाई चमोली जनविरोधी वह श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों ने किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को व्यापक किसान एकता के बल पर केन्द्र सरकार से अपने संघर्ष के बदौलत वापस कराने में सफलता हासिल की। और देश का श्रमिक वर्ग भी चारों श्रम कानूनों को वापस लेने के लिऐ संघर्षरत है। इसी परिप्रेक्ष्य में देश भर से कल पांच अप्रैल को दिल्ली में विशाल रैली के माध्यम से केन्द्र सरकार को सचैत किया जायेगा।

इस मौके पर धीरज नेगी, जितेन्द्र मल्ल, मिलन भंडारी, जयवीर नेगी, जयप्रकाश चौधरी, अंकित कप्रवांण, चंद्र मोहन, शेर सिंह, विजय बहादुर, मुकेश रावत, योगम्भर रावत, गुमान सिंह, पवन सिंह, शुभम भंडारी, अंकित चौहान, गौतम रावत, सौरभ कपूर, सतीश कुमार, आशीष, प्रवेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *