कृष्णा गो सेवा समिति गौचर के अनिल नेगी बने उत्तराखंड गो सेवा आयोग के सदस्य

 

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

नगरपालिका गौचर के पार्षद एवं जिला नियोजन समिति के सदस्य व कृष्णा गो सेवा समिति गौचर के संस्थापक अनिल सिंह नेगी को उत्तराखंड गो सेवा आयोग द्वारा आयोग में नामित सदस्य मनोनीत किया गया है।

उत्तराखंड गो सेवा आयोग के सचिव डॉ . प्रेम कुमार के हस्ताक्षर युक्त पत्र में जानकारी देते हुये कहा गया है कि कृष्णा गो सेवा समिति गौचर के अनिल सिंह नेगी को चमोली जिले में गो सेवा आयोग का नामित सदस्य मनोनीत किया गया है।

अनिल नेगी के सदस्य नामित होने पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन टाकुली, दलवीर कनवासी, मुकेश नेगी, वीरेंद्र नेगी आदि ने आयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वर्षों से गौचर में कृष्णा गो सेवा समिति के माध्यम से अनिल नेगी गायों की सेवा में लगे हुऐ हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *