रुद्रप्रयाग।
देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग और चौकी घोलतीर का औचक निरीक्षण किया गया।
कस्बा रुद्रप्रयाग सहित कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण करते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग चौकी घोलतीर पहुंची, चौकी कार्यालय सहित चौकी परिसर का भ्रमण किया गया। कार्यलेख पर उपस्थित कार्मिक से रोजनामचा आम सहित कार्यालयी अभिलेखों व चौकी में नियुक्त कार्मिकों के ड्यूटी रोस्टर का विवरण पूछा गया। उपस्थित कार्मिकों सहित कस्बे में ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों से संवाद स्थापित किया गया। तदोपरान्त कोतवाली रुद्रप्रयाग पहुंचकर कोतवाली कार्यालय, मालखाना, हवालात, कोतवाली परिसर, बाल मित्र थाना कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित हैड मोहर्रिर से कोतवाली कार्मिकों के ड्यूटी रोस्टर की जानकारी ली गयी।

निरीक्षण के दौरान कस्बों व बाजार में नियुक्त पुलिस बल अपने कर्तव्यों पर उपस्थित एवं सतर्क पाया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा पूर्व में दिये गए निर्देशों के क्रम में बाजार एवं अन्य स्थानों पर रात्रिकालीन ड्यूटियों में नियुक्त पुलिस बल को अलाव एवं समय-समय पर चाय बिस्किट इत्यादि की व्यवस्था करायी जा रही है। पुलिस बल पर्याप्त गर्म कपड़ों सहित अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर नियुक्त हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा चौकी घोलतीर एवं कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस कार्मिकों द्वारा किये जा रहे कर्तव्य निर्वहन पर संतुष्टि प्रकट करते हुए इसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर चौकी घोलतीर पर चौकी प्रभारी घोलतीर योगेश कुमार एवं कोतवाली रुद्रप्रयाग पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी अधीनस्थ पुलिस स्टाफ सहित उपस्थित रहे।
