देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को पेस्टलवीड कॉलेज में खेलो इंडिया के तहत नॉर्थ जोन ‘‘वुमेन जूडो टूर्नामेंट’’ का शुभारम्भ किया। 06 से 09 सितम्बर तक चलने वाले नॉर्थ जोन वुमेन जूडो टूर्नामेंट में उत्तराखण्ड सहित उत्तर क्षेत्र के 08 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलो इंडिया मुहिम खेलों के प्रति जागरुकता लाने के लिए बहुत बड़ी पहल है। इसके तहत देश के युवाओं-युवतियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक सशत्तफ़, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के इस स्वप्न को साकार करने के लिए हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है जिसमें खेल भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और शक्तिशाली भारत बनने के लिए हमें खेलों में भी नये मुकाम हासिल करने होंगे और हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ भी रहे हैं। उन्होंने कहा की भारत की बेटियों की ताकत पूरी दुनिया देख रही है। आप सभी बेटियां खेलों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश को एक वैश्विक खेल महाशत्तिफ़ के रूप में स्थापित करने के लिए बहुत बड़घ योगदान दे रही हैं। उन्होंने सभी लड़कियों से आ“वान किया कि आप सभी को एशिया गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स व ओलम्पिक गेम्स के लिए अभी से तैयारी करनी है, इसके लिए ये खेल महत्वपूर्ण है। आपने यदि निश्चय और संकल्प कर लिया तो आपको अपने लक्ष्य से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमेशा लक्ष्य ऊँचा रखें और कड़ी मेहनत करें। राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ते देखना बहुत सुःखद अहसास है, उनका जज्बा अलग ही स्तर का है। बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम ऊँचा कर रही हैं। उन्होंने सभी लडकियों को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी और पूरी खेल भावना तथा अनुशासन से खेलने को कहा। उन्होंने उत्तराखण्ड में सभी टीमों का स्वागत किया तथा आयोजकों को भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल(रि.) शम्मी सब्रवाल, उत्तराखण्ड जूडो एसोसिएशन के चेयरमैन यशवीर सिंह, महासचिव सतीश शर्मा, चेयरमैन देहरादून जूडो एसोसिएशन जिला देहरादून प्रेम कश्यप सहित विभिन्न पदाधिकारी और टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बालिकाएं भी उपस्थित रहे।
Related Posts
रेलवे निर्माण में कार्यरत मेघा कंपनी को व्यापार संघ ने धूल से निजात दिलाने बाबत ज्ञापन सौंपा।
- India Today Headlines team
- December 14, 2022
गौचर। मुख्य बाजार में धूल से आम जनता एवं व्यापारियों को निजात दिलाये जाने […]
सीएम धामी ने किया भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग
- India Today Headlines team
- January 16, 2023
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित भा.ज.पा. राष्ट्रीय कार्यसमिति […]
आगामी नागर निकाय चुनाव को लेकर बागेश्वर डीएम ने की महत्वपूर्ण बैठक
- India Today Team
- December 24, 2024
बागेश्वर: आगामी नागर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से सम्पन्न […]
