Kashipur मैं CM Dhami ने 1400 छात्रों से किया संवाद, कहा- युवा जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को काशीपुर में युवाओं के बीच पहुंचे और उनके दिल की बात सुनी। एक निजी होटल में आयोजित ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

सीएम ने छात्रों से खुलकर संवाद किया और विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।

SJVN

विज्ञापन

CM ने कहा- युवाओं के सपने छोटे नहीं हैं

छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की होगी। युवाओं के पास नया विजन है, आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच है और कुछ कर गुजरने का जुनून है।”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड छोटा राज्य जरूर है, लेकिन यहां के युवाओं के सपने छोटे नहीं हैं। आपमें से कोई वैज्ञानिक बनेगा, कोई खिलाड़ी, तो कोई अपना स्टार्टअप शुरू करेगा।

छात्रों के सवाल, सीएम के जवाब – 5 बड़ी बातें

कार्यक्रम में छात्रों ने बेबाक सवाल पूछे, जिनका सीएम ने सरलता से जवाब दिया:-

1. युवा आयोग क्या करेगा?  छात्र शौर्य के सवाल पर CM ने बताया कि युवा आयोग युवाओं को पढ़ाई के बाद रोजगार और सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम करेगा।

2. सपनों का उत्तराखंड कैसा होगा?  छात्र दक्ष के सवाल पर कहा- ऐसा उत्तराखंड जहां युवाओं को शिक्षा-रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े।

3. अग्निवीरों का भविष्य क्या?  छात्रा चंद्रा के सवाल पर बताया कि सरकार इसके लिए अग्निवीर सेल का गठन कर रही है।

4. AI चुनौती है या अवसर?  छात्रा खुशी के सवाल पर CM ने कहा कि AI एक बड़ा अवसर है, हमें इसके अनुरूप खुद को ढालना होगा।

5. भ्रष्टाचार पर वार:  छात्रा प्रभजोत के सवाल पर CM ने कहा- सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। कोई रिश्वत मांगे तो टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत करें, पहचान गुप्त रखी जाएगी।

CM ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां:-

CM ने बताया कि सरकार 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय चला रही है, NCERT पैटर्न लागू किया है। छात्राओं के लिए नंदा गौरा योजना, देहरादून में देश की 5वीं साइंस सिटी बन रही है। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *