जोशी ने किया  प्लीजेंट वैली वेलफेयर एसोसिऐशन के मुख्य द्वार का उद्घाटन

देहरादून । देहरादून के राजपुर स्थित प्लीजेंट वैली के नये द्वारों एवं सुरक्षा प्रणाली का उद्घाटन सुबे के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी ने किया। सोसाइटी में यह नवाचार वहां के निवासियों की सुरक्षा को विशेष तौर पर ध्यान में रखते हुए किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समिति ने कृषि मंत्री जोशी के हाथों से सोसाइटी के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया।

राजपुर गुरुद्वारा परिसर में आयोजित बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इन गेटों और सुरक्षा प्रणालियों के माध्यम से हम न केवल अपने परिसर की सुरक्षा को मजबूत करेंगे बल्कि अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि यह पहल हमारे समुदाय के लिए एक सुरक्षित और अधिक समृद्ध भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सोसाइटी के अंदर से सुमन नगर, खारसी, चालंग इत्यादि स्थानों की पहुंच पूर्व की भॉति सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *