देहरादून। ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले में मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी शशांक को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया। आरोपी ने बेऊर जेल से ही ज्वैलरी शोरूम में डकैती की साजिश रची थी। आरोपी पटना बेऊर जेल से संचालित डकैती गिरोह का सरगना भी है। अब दून पुलिस ने आरोपी को पटना कोर्ट में पेश तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून ला रही है। इसके अलावा गुजरात से एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ है। इस तरह से अभी तक डकैती मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौर हो कि बीती 9 नवंबर 2023 को रिलायंस शोरूम लूट की घटना हुई थी। इस डकैती मामले में अब देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते मास्टरमाइंड शशांक निवासी सहरसा, बिहार को कल देर रात पटना बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ही बेऊर जेल से ही पूरी डकैती की घटना की साजिश रची थी। घटना में शामिल आरोपियों को घटना से पहले वाहन, असलहे और अन्य सामान उपलब्ध करवाए थे। ज्वैलरी लूट मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस की विभिन्न टीमों देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दे रही है। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि शशांक गैंग के सदस्य गुजरात के मेहसाणा में किसी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस इनपुट को गुजरात पुलिस के साथ साझा कर दून पुलिस की टीम पिछले 10 दिनों से गुजरात में डेरा डाले हुए थी। रविवार को देहरादून पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात के मेहसाणा थाना क्षेत्र से शशांक गैंग के एक सदस्य विकास कुमार को ज्वैलरी शोरूम की रेकी करते हुए अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।
Related Posts
उत्तराखण्ड STF का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन ‘प्रहार’ में फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट का 13वां आरोपी गिरफ्तार
- Naveen Badhani
- July 5, 2026
देहरादून। उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ […]
वन विभाग और ताइक्वांडो टीम चमोली ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- Naveen Badhani
- July 19, 2026
चमोली। वन विभाग की गोपेश्वर रेंज और ताइक्वांडो टीम चमोली ने संयुक्त […]
हालचाल: मुख्यमंत्री योगी पहुंचे एम्स, माँ से मिले,रूद्रप्रयाग हादसे के घायलों का भी जाना हालचाल…
- India Today Team
- June 17, 2024
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनौ बीमार मां सावित्री देवी का हाल […]
