जाड़ भोटिया जनसमुदाय ने  बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया 6वाॅ वार्षिक जन मिलन समारोह

भटवाड़ी/ उत्तरकाशी :      उपलाटकनौर क्षेत्र के हर्षिल ( बगोरी ) में भोटिया जनजाति द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया 6वाॅ वार्षिक जन मिलन समारोह। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान रहें मौजूद  भोटिया जनजाती के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह चौहान का फुल मालाओं और अपने पारंपरिक पहनावे से किया स्वागत वहीं व विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान के द्वारा भोटिया जनजाति का धन्यवाद देते हुए कहा गया कि जादुंग गांव के भोटिया जनजाती लोगों को सीमा का प्रहरी बताकर उनकी संस्कृति और पौराणिक पंरपरागत भेष-भूषा और त्योहार की सराहना की, जिस तरह चीन सीमा पर हमारे देश के सैनिक दृढ़ता से खडे रहते हैं ठीक उसी प्रकार हमारे भोटिया भाई अपने गांव जादुंग से प्रेम करते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जहां हमारी सीमाएं मजबूत हुई है। वहीं इस सीमांत गांव जादुंग को पुनः नया जीवन देने के लिए वाइब्रेड विलेज जैसी योजना लाकर सीमा के इन प्रहरी भाईयों के गांव का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। और निश्चित आने वाले आले समय तीर्थाटन और पर्यटन का है जिसके लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है । इस मौके पर विधायक गंगोत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे भोटिया समुदाय के लोगों को सम्मानित किया साथ ही पढ़ाई एवं राजकीय सेवाओं में सेवानिवृत्त तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख भट्टवाडी बिनीता रावत, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जगमोहन सिंह रावत,भट्टवाडी मंडल अध्यक्ष मनोजेन्द्र रावत, जाड़ भोटिया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा , पूर्व जिला नियोजन समिति के सदस्य अरविंद नेगी, रतन सिंह जाड़, पूर्व प्रधान भगवान सिंह राणा, प्रधान जसपुर हरीश राणा, मदन डोगरा,क्षेत्र पंचायत सुक्की युद्धवीर सिंह राणा, जेबिन्दर राणा, प्रवीन राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *