ITBP का 64 वां स्थापना दिवस, गूंजा हिमवीरों का जज्बा

उत्तराखंड। उत्तरकाशी 35वीं वाहिनी माहिडांडा ITBP परिसर में बल का 64वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कमांडेंट भानू प्रताप सिंह ने परेड की सलामी ली और देशवासियों को यह कहकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया कि जब तक हिमवीर तैनात हैं, वे निश्चित रह सकते हैं।

कार्यक्रम में उप-कमान्डेंट प्रकाश सिंह भंडारी, ने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में सेवा, सद्भावना एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को निरंतर सशक्त बना रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों को बल की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने एवं राष्ट्र सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बल के ध्वज के सम्मान के साथ हुआ, जिसके उपरांत जवानों द्वारा परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बल के इतिहास, उपलब्धियों एवं सीमांत क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को स्मरण करते हुए जवानों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *