जनता की मंत्रणा-2027′ में उठे जनहित के मुद्दे, खेल मैदान के समतलीकरण की मांग तेज

 

 

रुद्रप्रयाग।  नगर स्थित बारातघर में गुरुवार को स्वाभिमान मोर्चा द्वारा आयोजित **’जनता की मंत्रणा-2027’** कार्यक्रम में क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगस्त्यमुनि खेल मैदान के समतलीकरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो श्रावण मास के तीसरे सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ श्रमदान कर मैदान का समतलीकरण शुरू किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि स्वाभिमान मोर्चा आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सुशील गोस्वामी ने किया। इस दौरान पूर्व सभासद विजय गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *