जलागम विभाग में संभावनाओं को साकार करने के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

देहरादून।  प्रदेश के जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि जलागम विभाग के अंतर्गत अनेकों संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को भविष्य का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

मंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चाल-खाल, नदियों, नालों और गधेरों के जल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि “पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी” प्रदेश के विकास में उपयोगी बने, इस दिशा में सरकार दृढ़ संकल्पित है।

इस अवसर पर सचिव जलागम प्रबंधन दिलीप जावलकर, प्रोजेक्ट निदेशक कहकशा नसीम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *