जोशियाड़ा में “7 CHEESE PIZZA” कैफ़े का उद्घाटन

उत्तरकाशी।  नवरात्र के अवसर पर जोशियाड़ा में  पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने “7 CHEESE PIZZA” कैफ़े का विधिवत उद्घाटन कर क्षेत्र में युवाओं की नई पहल को सराहना की।
कैफ़े संचालक कालेश्वर प्रसाद एवं उनके साथियों द्वारा शुरू किया गया यह कैफ़े न केवल स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को नए अवसर और शहर वासियों को आधुनिक व विविधतापूर्ण स्वाद का अनुभव भी करवायेंगे।
 अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि— “युवाओं की यह पहल सराहनीय है, यह स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। क्षेत्र की जनता को चाहिए कि इस प्रयास का समर्थन कर इनके उत्साह को और बल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *