लक्ष्मी बिष्ट नारायणबगड़ और न्यू स्टार क्रिकेट अकैडमी गौचर के मध्य हुये मुकाबला मैच में गौचर 49 रनों से विजयी रहा

गौचर चमोली।  जिला क्रिकेट संघ चमोली द्वारा आयोजित 21th जिला क्रिकेट लीग में आज न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर vs लक्ष्मी क्रिकेट अकेडमी नारायणबगड़ के बीच मुकाबला खेला गया।

चमोली जिला लीग का मैच न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर vs लक्ष्मी क्रिकेट अकेडमी नारायणबगड़ के बीच मुकाबला खेला गया। न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर ने टॉस जीता तथा पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर की टीम ने 40 ओवरों की समाप्ति पर 239 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा रन पवन चौकियाल ने 66 रन , जय प्रकाश ने 32 रन , सगुन रावत ने 28 रन , और अमन गौर ने 20 रनों का योगदान दिया ।

लक्ष्मी क्रिकेट अकेडमी की और से गेंदबाजी में उमेश पुरोहित ने सबसे ज्यादा 5 सफलता , गौरव ने 2 सफलता , और अजय व पवन ने 1 – 1 सफलता अर्जित की ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी क्रिकेट अकेडमी नारायणबगड़ की पूरी टीम ने 34.5 ओवर में 190 रन पर पूरी टीम आल आउट हो गयी । पवन चौकियाल ने और अमन गौर ने सबसे ज्यादा 3 – 3 सफलता , सगुन रावत और हिमांशु शैली ने 2 – 2 सफलता अर्जित की । न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर ने ये मुकाबला 49 रनों से जीत लिया ।

इस मौके पर आज पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली जिला सचिव नरेन्द्र शाह , ज़िला अध्यक्ष पवन सिंह भंडारी , कर्णप्रयाग ब्लॉल प्रभारी प्रदीप भंडारी , लीग प्रभारी सूरज रावत , समाजसेवी संतोष कोहली , नंदासैंण अकेडमी के रविन्द्र आर्य , विकेट कीपर कुँवर सिंह नेगी , गौचर से रोशन कोरंगा , थराली से ब्लॉक प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत , करणशीला कर्णप्रयाग से अभिषेक नेगी , रजत मैखुरी , और साथ मैं आज के मैच के निर्णायक नवीन खंडूरी और नितेश बिष्ट साथ में आज के मैच के स्कोरर धीरेंद्र लिंगवाल उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *