तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने शनिवार को इजरायल से गाजा पर अपने हमले रोकने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी देते कहा कि अगर हिजबुल्लाह लड़ाई में शामिल हुआ, तो युद्ध मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों में फैल सकता है। साथ ही इससे इजरायल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे पहले हिजबुल्लाह संगठन भी इजरायल के खिलाफ युद्ध में हमास का साथ देने का ऐलान कर चुका है। हिजबुल्ला लेबनान क्षेत्र में इजरायली पोस्ट पर हमला भी कर चुका है। हालांकि इजरायल के जवाबी हमले में उसके तीन लड़ाके मारे गए थे। ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन ने बेरूत में संवाददाताओं से कहा कि लेबनान का हिजबुल्लाह समूह युद्ध पर नजर बनाए हुए है और इजरायल को जल्द से जल्द गाजा पर अपने हमले बंद करने चाहिए।
Related Posts
उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से वंचित लघु कारोबारियों को सशक्त बनाने के लिए फ्लिपकार्ट फाउंडेशन और हकदर्शक एम्पावरमेंट सॉल्यूशंस ने मिलाया हाथ
- Naveen Badhani
- October 10, 2023
इस पहल का लक्ष्ये है प्रत्य्क्ष और परोक्ष लाभान्वितोंकी श्रेणी में आने वाले 10,000 व्यनक्तियों […]
सैंडिस्क ने कंटेंट क्रिएटर्स को सशक्त बनाने के लिए भारत में क्रिएटर सीरीज़ पेश की
- Naveen Badhani
- February 17, 2026
नई दिल्ली। सैंडिस्क की नई क्रिएटर सीरीज़ अब भारत में उपलब्ध है। यह स्टोरेज सॉल्यूशंस […]
देवघर श्रावणी मेला 2026 में कांवड़ियों के साथ आयोडेक्स, आस्था की यात्रा में हर कदम का साथी
- Naveen Badhani
- August 19, 2026
देवघर । लाखों श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ यात्रा महज़ एक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, धैर्य […]
