गढ़वाली, हिंदी और भोजपुरी गीतों से सजी रंगारंग प्रस्तुतियों से सौड़खांड केंद्रीय विद्यालय के समारोह में अतिथियों ने सहयोग और विकास का दिया संदेश

 टिहरी। पीएम  केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड का वार्षिक समारोह शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक और चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की स्थापना से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए भूमि दान करने वाले सभी दानदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

सीए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने इस अवसर पर कुड़ी के प्रधान सुरेश रावत और सौड़ के प्रधान नीलकंठ व्यास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिनेश व्यास, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद पैन्यूली और सौड़ प्रधान नीलकंठ व्यास ने भी अपने विचार साझा किए। सभी ने विद्यालय के हित में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

वार्षिक समारोह का मुख्य आकर्षण छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, हिंदी और भोजपुरी गीतों पर मनमोहक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *