Your Website Description

गोल्ड स्पॉट की हुई वापसी: कोका-कोला इंडिया “द जिंग थिंग” को वापस लाया कैन में

लंबे इंतजार के बाद भारत का प्रतिष्ठित ऑरेंज बेवरेज फिर से मिलेगा और सबसे पहले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा
नई दिल्ली। कोका-कोला इंडिया गोल्ड स्पॉट को वापस लेकर आ रहा है। यह प्रतिष्ठित ऑरेंज बेवरेज ‘द जिंग थिंग’ के नाम से मशहूर हुआ करता था। अब नए कैन फॉर्मेट में वापसी करके यह ब्रांड वही सिग्नेचर टैंगी ऑरेंज फ्लेवर और जोशीली पर्सनैलिटी पेश कर रहा है, जिसकी वजह से यह सबका पसंदीदा बन गया था।
गोल्ड स्पॉट को भारत में सन 1952 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद यह स्कूल कैंटीन ब्रेक से लेकर बर्थडे पार्टी और पारिवारिक सम्मेलनों सहित हर मुलाकात का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। 1980 के मध्य में ब्रांड ने ‘द जिंग थिंग’ की पोजिशनिंग पेश की, जिसमें युवा एनर्जी और जोशीली पर्सनैलिटी शामिल थी। यह पोजिशनिंग तेजी से लोकप्रिय होकर यादगार बन गई।
सुमेली चटर्जी, हेड – स्पार्कलिंग फ्लेवर्स, मार्केटिंग, कोका-कोला इंडिया एवं साउथवेस्ट एशिया ने कहा, “जो कोई भी गोल्ड स्पॉट के साथ बड़ा हुआ है, उसके पास एक कहानी है, और इसी स्थायी कनेक्शन के कारण यह वापसी इतनी महत्वपूर्ण है। गोल्ड स्पॉट वही टैंगी ऑरेंज टेस्ट लेकर आया है, जो ग्राहकों को अभी तक याद है। इस बार यह कैन में आया है। जो लोग इसका स्वाद पहली बार ले रहे हैं, वो केवल एक सिप लें और उन्हें इसका जिंग खुद महसूस होगा। हमें गोल्ड स्पॉट की वापसी पर गर्व महसूस हो रहा है। इसके साथ ग्राहकों की नई पीढ़ी के लिए गोल्ड स्पॉट का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। द जिंग थिंग फिर से हाजिर है!”
गोल्ड स्पॉट कोका-कोला कंपनी परिवार में 1993 में शामिल हुआ। इसके बाद यह भारतीयों की यादों में बस गया। अब यह अपने सिग्नेचर टैंगी ऑरेंज फ्लेवर के साथ लो शुगर बेवरेज के रूप में वापस आ गया है। इसकी आधुनिक कैन इसकी पहचान को बरकरार रखती है। यह उन लोगों का स्वागत कर रहा है, जो इसके साथ बड़े हुए हैं और नई पीढ़ी को इसके साथ रिश्ता बनाने के लिए आमंत्रित करता है।”
गोल्ड स्पॉट को पहले क्विक-कॉमर्स के माध्यम से सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स, जैसे ब्लिंकिट, स्विगी, इंस्टामार्ट, जेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस दृष्टिकोण की मदद से यह प्रतिष्ठित ब्रांड आज की खरीददारी के तरीकों से जुड़ेगा और ‘द जिंग थिंग’ अपने पुराने फैन्स और नए ग्राहकों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
कोका-कोला इंडिया गोल्ड स्पॉट की वापसी के साथ भारत में बेवरेज के इतिहास का एक यादगार हिस्सा फिर से जीवित कर रहा है और आज के ग्राहकों के लिए वही जिंग वापस ला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *