नई दिल्ली । मोदी सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। पहले ये 42 फीसदी था। केंद्र की मोदी सरकार के इस फैसले के बाद से करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सौगात मिली है।केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक की, जिसमें 4 फीसदी महंगाई भत्ते के बढ़ाने पर मुहर लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस महीने की सैलरी में महंगाई भत्ते को जोड़ा जाएगा। वहीं, पेंशनभोगियों को भी इसी महीने बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। वहीं, यह भी पता चला है कि जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी दिया जा सकता है।
Related Posts
काशी रुद्राज़ ने यूपी टी20 में दूसरी ऐतिहासिक जीत के बाद द्वारकाधीश मंदिर में आशीर्वाद लेकर ट्रॉफी टूर शुरू किया
- Naveen Badhani
- September 10, 2025
कानपुर: काशी रुद्राज़ ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए यूपी टी20 लीग का सीज़न 3 […]
शाओमी के साथ इस दिवाली एक बड़ी डील का मौका: स्मार्टफ़ोन, टीवी, टैबलेट और अन्य पर बेमिसाल फेस्टिव ऑफर्स
- Naveen Badhani
- September 20, 2025
स्मार्टफ़ोन पर 45% तक, क्यूएलईडी टीवी पर 55% तक, और टैबलेट व इकोसिस्टम उत्पादों पर […]
रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया
- Naveen Badhani
- March 12, 2026
नई दिल्ली । रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे पसंदीदा क्रूजर बाइक बन गई […]
