गौचर नगरपालिका के रावलनगर गांव में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

 

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के रावलनगर गांव में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी पांडव नृत्य देखने को दर्शकों में भारी उत्साह बना हुआ है।

दिन और रात को हो रहे पांडव नृत्य में नगर क्षेत्र के लोग जम कर पांडव नृत्य का आनन्द ले रहे हैं। 31 दिसंबर से प्रारंभ हुये पांडव नृत्य में 02 जनवरी को पांडवों के शस्त्रों बांणों की विधि विधान के साथ विशेष पूजा की गई। 10 जनवरी तक चलने वाली पांडव नृत्य में सबसे पहले भूमियाल रावल देवता के पाश्वा कुंवर सिंह नेगी अवतरित हो कर दर्शकों को दर्शन देते हुये आशीर्वाद देते हैं। तत्पश्चात नारायण भगवान के पाश्वा भूपेंद्र नेगी, युद्धिष्टर विक्रम सिंह नेगी, अर्जुन नरेन्द्र सिंह बिष्ट, भीमसेन मदन सिंह नेगी, नकुल- रोहित नेगी, सहदेव देवेंद्र नेगी, द्रौपदी चैतन्य बिष्ट माला फुलारा संदीप बिष्ट, नागार्जुन के रूप में सुबोध रावत पांडव नृत्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

पांडव नृत्य के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संरक्षक गजेन्द्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष रणजीत रावत, भागवत भंडारी, बलवंत सिंह नेगी, हरीश रावत, सुरेन्द्र सिंह मल्ल, महिताब सिंह नेगी, सुरेन्द्र नेगी, अव्वल सिंह नेगी, जगदीश नेगी, सुधीर नेगी सहित पूरे ग्रामवासी श्रद्धा भाव से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *