Your Website Description

गौचर मेले में जिला स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन आयोजित, जनप्रतिनिधियों को अधिकारों और दायित्वों की दी जानकारी

74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के चतुर्थ दिवस पर ग्रामीण विकास में पंचायतों की भूमिका मजबूत करने पर दिया जोर

गौचर। 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के चतुर्थ दिवस पर जिला स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, उनके अधिकारों, दायित्वों तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख एवं मेला उपाध्यक्ष दीपिका मैखुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सगोई तथा प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन में भगवती प्रसाद सती, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह राणा, भागवत प्रसाद मैठाणी, राजेश सिंह चौहान, महावीर सिंह रावत, ज्योति देवी, सुमेदा बिष्ट, राखी देवी, उत्तम चौधरी, यशवंत बिष्ट, चंदा चौधरी एवं शिवानी चौधरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना तथा जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *