गौचर मे आयुर्वेदिक यूनिट बन्द किये जाने पर जनप्रतिनिधियों ने दी आन्दोलन की चेतावनी

 

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नगरपालिका क्षेत्र गौचर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से संचालित आयुर्वेदिक यूनिट को बन्द किये जाने से नाराज़ जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन को आन्दोलन की चेतावनी दी है

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार चार धाम यात्रा मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैसे भारी भरकम भवन में सीएचसी तो नहीं खोल पाई, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर में वर्षों से संचालित आयुर्वेदिक यूनिट को ही पूर्ण रूप से बन्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर आयुर्वेदिक चिकित्सक समेत पूरा स्टाफ रहता था जिसे धीरे धीरे हटा दिया गया है।

व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि यहां पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन पर क्षेत्र की जनता लम्बे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के लिऐ शासन प्रशासन से पत्राचार करते थक चुके हैं लेकिन सीएचसी खोलने के बजाय सरकार ने पूर्व से संचालित आयुर्वेदिक यूनिट को ही बन्द कर दिया है जो कि ठीक नहीं है। चार धाम यात्रा मार्ग पर अस्पतालों को सुविधा संपन्न बनाने की सरकार द्वारा दावे तो किये जाने हैं लेकिन सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय सरकार जो पहले से उपलब्ध भी है उसे भी बंद कर रही है। सरकार के इस रवैए के खिलाफ नगरवासियों को साथ लेकर आन्दोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *