गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा

गौचर: जिला अधिकारी चमोली / मेला अध्यक्ष गौचर हिमांशु खुराना ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिऐ बैठक में जो सुझाव आये है उन्हें अमल में लाया जायेगा। मेले की भव्यता के लिऐ सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जायेगा। जनपद चमोली के गौचर में होने वाले राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में इस बार मेले को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में संपन्न हुई मेला समिति की प्रथम बैठक में उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग / मेला अधिकारी सन्तोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि कोविड -19 के चलते पिछले दो सालों से मेला नहीं हो पाया था । लेकिन इस बार जनता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मेले को प्रशासन भव्य बनाने का पूरा प्रयास किया जायेगा।

अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि मेले को इस बार आकर्षक व भव्य स्वरूप प्रदान किया जायेगा। अर्जुन नेगी के संचालन में हुई बैठक में गौचर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख कर्णप्रयाग चंद्रेश्वरी देवी, रंगकर्मी जितेन्द्र कुमार, पूर्व राज्य मंत्री भुवन नौटियाल, कांग्रेस नेता सुनील पंवार, जेष्ठ प्रमुख एवं पत्रकार प्रदीप चौहान, भाजपा नेता प्रकाश शैली, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, विजय प्रसाद डिमरी, भाजपा नेता सुरेश कुमार, पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप नेगी, पत्रकार अरूण मैठाणी, सुरेन्द्र लाल, रजनी लिंगवाल, पूर्व सभासद ताजवर कनवासी आदि जनप्रतिनिधियों ने मेले को भव्य बनाने के लिऐ महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *