भारतीय खाद्य निगम खाद्यान्न भंडारण एवं राज्य सरकार के माध्यम से जरुरतमंद लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण करती है 

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

जनपद चमोली के सिमली खाद्य गोदाम का निरीक्षण करते हुए मंडल प्रबंधक डा. जी रमेश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय श्रीनगर के अतंर्गत सिमली, ऋषिकेश, श्रीनगर, कोटद्वार स्थित गोदामों से रक्षा एवं आईटीबीपी के अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण एवं गेहूं आधारित पोषण कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

एफसीआई गढ़वाल मंडल के क्षेत्राधिकार में राज्य सरकार द्वारा अत्योदय अन्न योजना मे 57928 और 327057 अनुमानित प्राथमिकता राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित किया जाता है। वार्षिक आधार पर भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय श्रीनगर(ग्रामीण) से 58505 मिट्रिक टन चावल और गैहूं वितरित किया जाता है। कहा कि श्रीनगर डीविजन के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से राज्य सरकार के जिलों को खाद्यान्न जारी किया जाता है। सिमली डिपो से जनपद चमोली के सीडव्लूयूसी डिपो से पौड़ी, टिहरी, रद्रप्रयाग तथा श्रषिकेश डिपो से पौड़ी, टिहरी, उत्तकाशी, दैहरादून, हरिद्वार जिलों तक और कोटद्वार डिपो से जनपद पौड़ी। बताया कि खाद्य गोदाम सिमली की स्थापना भारत सरकार द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुए 30 मई 2002 मे की गई थी। सिमली गोदाम की वर्तमान भंडारण क्षमता 6084 मीट्रिक टन है। बताया कि भारतीय खाद्य निगम ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली, एकीकृत बाल विकास सेवाओं और मध्याह्न भोजन योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल वितरित किया जा रहा है।

मंडल प्रबंधक ने बताया कि मंडल कार्यालय श्रीनगर ने मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार और एफसीआई क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक के मार्गदर्शन मे इस मंडल में खाद्यान्न की उचित संरक्षण और लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न वितरण करने के समुचित प्रयास किए गए हैं।

इस अवसर पर प्रबंधक लेखा सीताराम यादव, प्रबंधक डिपो अशोक कुमार मीना, प्रबंधक सामान्य प्रेम सिंह, सिमली डिपो प्रभारी मनोज काला, तकनीकी

प्रभारी शंकर राणा, पवन कुमार, दीपक थपलियाल, धर्मेन्द्र कांडपाल, अतिश कुमार सहित सभी एफसीआई के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *