रुड़की। हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में स्थित गंगोत्री पेपर मिल के गोदाम में बीते देर रात अचानक आग लग गई। मिल के गोदाम में अचानक आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, हालांकि आग इतनी भयंकर थी कि मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां बुलानी पड़ी, तब कहीं जाकर करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने से करीब एक करोड़ का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग के जिला अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि पेपर मिल के गोदाम में भयंकर आग लगी थी, आग किन कारणों से लगी है, उसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने लॉन्च किया ‘एंथे 2026’
- Naveen Badhani
- August 17, 2026
छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की तैयारी में मदद करने […]
अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन विशेष – प्रथम सत्र
- India Today Team
- January 12, 2025
अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के प्रथम सत्र में विनिर्माण, ऊर्जा उत्पादन और स्टार्टअप में निवेश […]
नंदा की वार्षिक लोकजात यात्रा 16 अगस्त से शुरू, 30 अगस्त को नंदासप्तमी को नरेला, बालपाटा ,वेदनी बुग्याल में होगी संपन्न
- Naveen Badhani
- August 3, 2025
चमोली। नंदा की वार्षिक लोकजात यात्रा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। श्री नंदा […]
