गौचर :
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को स्थानीय विद्यालयो, सरकारी विभागों, पालिका परिषद गौचर व व्यापार संघ गौचर द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया।
विद्यालयों में संस्थाधक्षों द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन दर्शन के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। व्यापार संघ गौचर ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ इस मौके पर उत्तराखंड आन्दोलनकारीओं पर 02 अक्टूबर के दिन ही मुजफ्फरनगर में पुलिस बर्बर लाठीचार्ज की निन्दा करते हुये उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारीओं को भी याद किया गया।

रामलीला मैदान में हुऐ कार्यक्रम में व्यापार संघ गौचर के अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पार्षद अजय किशोर भंडारी, सुनील शाह, महावीर नेगी, विजय गैरोला, सुदामा बिष्ट, बाला जी, गोविन्द बिष्ट, जगदीश बिष्ट, आशीष भंडारी, यदुवीर बिष्ट, नासिर, पूरण सिंह, विपुल डिमरी, अरविंद, अर्जुन नेगी आदि मौजूद रहे।
