श्री बद्रीनाथ धाम में बारिश का पानी टपकाने से मंदिर परिसर में पुजारियों व यात्रियों को हो रही परेशानी

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

श्री बद्रीनाथ धाम के मंदिर परिसर में महालक्ष्मी मंदिर अटका कामधेनु चरणामृत पूजा स्थलों में बर्षा का पानी टपकने से पुजारियों यात्रियों को पूजा अर्चना करने और दर्शन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केन्द्रीय पंचायत के उपाध्यक्ष भाष्कर डिमरी ने बताया कि बदरीनाथ धाम में मंदिर परिसर के अन्तर्गत अधिकांश पूजा स्थलों -बृतियों में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पुजारियों / हक हुकूक धारियों को भारी परेशानी का सामना कर पूजा अर्चना करनी पड़ती है। बर्षात के समय में महालक्ष्मी मंदिर में पानी टपक रहा है जिसको कि काफी समय हो चुका है ।

बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केन्द्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर चरणामृत कामधेनु मंदिर एवं पूजा स्थलों में बर्षा के पानी टपकने के सन्दर्भ में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी और उपाध्यक्ष को अवगत कराया गया है।मुख्यकार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बद्रीनाथ धाम के महालक्ष्मी मंदिर सहित अन्य पूजा स्थलों में पानी टपकने की समस्या को संज्ञान में लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *