उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित छठे देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल में डॉ. संदीप सिंघल सम्मानित।

देहरादून।  उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान धाम स्थित केन्द्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  तकनीकी शिक्षा एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल को ऊर्जा और तकनीकी के क्षेत्र में साढ़े तीन दशक से भी अधिक में किए गए उनके दक्षतापूर्ण कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। इस वर्ष समारोह का मुख्य विषय “Ideas to Innovate – Science & Technology for People” रखा गया था जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं हैस्को के संस्थापक व पद्मश्री एवं पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा की गई। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. पंत ने कहा कि यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन विचारों एवं नवाचार को बढ़ावा देने हेतु आयोजित किया है तथा जिसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य करने वालों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *