डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा, 2 चोरों को जेवरात सहित दबोचा

डोईवाला। एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निर्देशन पर डोईवाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अठूरवाला क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए शत-प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।जिनकी बाजार में कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है।बीते 13 जनवरी को अठूरवाला निवासी पवन चन्द ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके परिवार के गांव जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों की ज्वैलरी चोरी कर ली है।

पुलिस ने मु0अ0स0- 16/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी डोईवाला विवेक कुटियाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने मंगलवार को एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रांट के पास से दो संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के नाम जचिन्द्र नाथ व गुड्डू नाथ पुत्र राजेन्द्र नाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला बताएं।वही उनके कब्जे से चोरी के जेवरात को भी बरामद किया है
कबाड़ी बनकर करते थे रैकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *