जिलाधिकारी रुहेला ने सुनी जन समस्याएं उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन

   ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने  शनिवार को ब्रह्मखाल में जन समस्याएं सुनकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
 शनिवार को  जिलाधिकारी ने ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली और जिला पंचायत सदस्य शशी कुंमाई के आग्रह पर ब्रह्मखाल मे एन एच के अधिशासी अभियंता और अधिकारियों व  ऑल वेदर कार्यदायी संस्था के कर्मियों के साथ क्षेत्र की कई जन समस्याओं को सुना। डीएम रुहेला ने एन एच के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाकर ब्रह्मखाल जसपुर पैदल मार्ग को सीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिये। इस मार्ग को आलवैदर चौडीकरण के कारण कार्य दाई संस्था ने छतिग्रस्त कर दिया था जिससे पांच सरकारी विद्यालयों और छ गांवो का रास्ता विगत चार साल से बंद है और उन्हे आवागमन मे बहुत दिक्कतें हो रही है। एन एच के एक्सन ने लिखित आश्वासन दिया कि अप्रैल मे इस मार्ग पर कार्य शुरु करा दिया जायेगा। इसके अलावा ब्रह्मखाल मे पेयजल की समस्या और सौचालय की दुर्दशा से भी डीएम को अवगत कराया गया। क्षेत्र मे आवारा पशुओं और बंदरो के आंतक की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित समाधान करने का आश्वासन भी जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय जनता को दिये। उन्होने राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि ब्रह्मखाल के आसपास किसी राजकीय बंजर या अतिक्रमण की गयी भूमि का प्रस्ताव मुझे भेजे जिस पर पार्किग बनाई जा सके। बाजार मे कूडा निस्तारण और आपदा प्रभावितों की मदद के लिये उन्होने आश्वस्त किया। विश्राम गृह ब्रह्मखाल मे डीएम ने राजस्व निरीक्षकों और रानी कन्स्ट्रक्शन कंपनी व एन एच के कर्मियों को निर्देश दिये कि ब्रह्मखाल बाजार व एन एच पर जो भी अतिक्रमण हो रहा है उन स्थानो को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती अपनाई जाय और यदि पुलिस प्रशासन की आवश्यकता पडती है तो उनका भी अतिक्रमण हटाने मे सहयोग ले। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जो समस्याएं क्षेत्र के लोगो ने सुनाई और दिखाई है उनका सीघ्र निस्तारण होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचेन्द्र कुमाई प्रधान सूरजमणि, नवीन भंडारी , महावीर रावत, ब्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश रमोला, मनवीर भंडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिलवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *