सेलाकुई । माया कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें देहरादून जिले के 100 से भी अधिक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी का विषय कृषि और खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट से सर्वोत्तम, आपदा प्रबंधन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण रखा गया था। मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल राजेश सेमवाल ने भारतीय सेना से जुड़ने के लिए सभी छात्रों को प्रेरित किया। अपनी प्रस्तुति में उन्हें भारतीय सेना से जुड़ने के लिए एनडीए, सीडीएस और तकनीकी प्रवेश जैसे विभिन्न विषयों पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। सीनियर लेवल में जनता इंटर कॉलेज के दक्ष और अनुषी ने प्रथम, आरकेएस अशोक आश्रम स्कूल की जिया ने द्वितीय और आईपीएस देहरादून की तपस्या और गौतमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर लेवल में जनता इंटर कॉलेज के पारस और करण ने प्रथम, जीआईसी, सेलाकुई की दीक्षा ने दूसरा और श्री राम स्कूल के तरणप्रीत और प्रांशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ. आशीष सेमवाल, प्रबंध निदेशक, डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल, कैंपस डीन, डॉ. मनीष पांडे, अतिरिक्त निदेशक, गौरव तोमर, उप निदेशक, आशुतोष बडोला, डॉ. शिवानी जग्गी, दीपा चावला, विन्नी रावल, डॉ. पारुल, डॉ. वर्षा उपाध्याय, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. अमित आदि उपस्थित।
Related Posts
बागेश्वर नगर पालिका में तीन सभासदों ने नाम वापसी की…
- India Today Team
- January 2, 2025
बागेश्वर नगर पालिका में तीन सभासदों ने नाम वापसी की है। आरओ कार्यालय से मिली […]
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
- Naveen Badhani
- June 24, 2026
देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]
Big Breaking:- केदारनाथ में दुबारा एक हादसा, जंगलचट्टी के पास भूस्खलन,दो की मौत,तीन घायल।
- Naveen Badhani
- June 18, 2025
Kedarnath: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक […]
